मकर राशि में राहु का प्रवेश, इन चार राशियों के जीवन पर पड़ेगा बड़ा असर | astrology news
ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में छाया ग्रह राहु इस साल दिसंबर में अपनी चाल बदलते हुए मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि छोड़कर मकर राशि में गोचर करेंगे। चूंकि मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि हैं, इसलिए शनि और राहु का यहक मिलन करियर, धन, निवेश और महत्वाकांक्षाओं के मामलों में बड़े बदलाव लेकर आएगा। राहु को अचानक होने वाली घटनाओं, भ्रम और अप्रत्याशित अवसरों का कारक माना जाता है, जिसके कारण इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रूप में दिखाई देता है।
ज्योतिषीय आकलन के अनुसार इस गोचर का प्रभाव मुख्य रूप से चार राशियों पर विशेष रूप से रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस दौरान अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और बिना सोचे-समझे निवेश करने से आर्थिक नुकसान की आशंका बन सकती है। वहीं, मकर राशि में ही राहु के आने से इस राशि के लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन उन्हें बड़े वित्तीय जोखिम लेने से बचना होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। नौकरी और कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए किसी भी डील या फैसले में जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसके विपरीत, मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। जानकारों का मानना है कि राहु के इस गोचर के दौरान किसी भी लुभावने प्रस्ताव में फंसने से बचना चाहिए और अपने फैसले पूरी तरह सोच-समझकर ही लेने चाहिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
