0

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर जज को धमकाने का आरोप, हाई कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन

By Aug 24, 2026

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गोण्डा जनपद के एक भूमि विवाद मामले की सुनवाई कर रही सिविल जज (सीनियर डिवीजन) को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा फोन कर प्रभावित करने के कथित प्रयास पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार और न्याय प्रशासन में बाधा करार देते हुए आपराधिक अवमानना के तहत कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठ न्यायाधीश से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद, मामले को संबंधित अवमानना कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए। न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की एकल पीठ ने यह आदेश ज्योति विद्या मंदिर स्कूल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें स्कूल ने वर्ष 1997 से लंबित वाद को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की थी।

मामला देवीपाटन मंडल के आयुक्त के नाम दर्ज कई नजूल भूमि के टुकड़ों से संबंधित है, जिस पर स्कूल भवन का निर्माण कर लिया गया है। स्कूल ने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर अदालत पर अनुचित दबाव बना रहे हैं, जिसके आधार पर वाद को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

स्थानांतरण याचिका की सुनवायी के दौरान, याची पक्ष ने गोण्डा की सिविल जज शबीना खान का जनपद न्यायाधीश को भेजा गया पत्र प्रस्तुत किया। पत्र में कहा गया कि मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने 15 जुलाई को सिविल जज को फोन कर लंबित मुकदमे के संबंध में बात करने से इनकार करने पर उन्हें भला-बुरा कहा। सिविल जज ने इन परिस्थितियों में मामले को अपनी अदालत से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

हाईकोर्ट ने कहा कि जज शबीना खान द्वारा बताई गई बातचीत के लहजे और भाषा से प्रथम दृष्टया उन्हें प्रभावित करने का प्रयास स्पष्ट होता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मंडलायुक्त ने फोन किए जाने से इनकार नहीं किया है। अधीनस्थ अदालतों को अपमान और दबाव से सुरक्षित रखा जाना चाहिए ताकि पीठासीन अधिकारी बिना किसी भय के अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। अदालत पर दबाव बनाने का कोई भी प्रयास न्याय प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में अधिवक्ताओं ने थानों में सुनवाई पर जताई आपत्ति, न्यायिक सुधार की मांग

कानपुर में सोमवार को राम अवतार महाना हॉल में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दो प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन्हें अधिवक्ताओं के प्रादेशिक सम्मेलन में रखा जाएगा। अधिवक्ताओं...
By Aug 24, 2026

जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द हो पूरा: CM योगी, UP-Japan निवेश पर जोर

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जापानी कंपनियों के निवेश...
By Aug 24, 2026

घर में घुसकर मारपीट: चार आरोपियों को तीन साल की सजा, 12500 का जुर्माना

सोरों कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर गांव में 2020 में हुई घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना में न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। इस मामले में चार आरोपियों को दोषी ठहराया गया है।...
By Aug 24, 2026

Agra News: शराब बिक्री के विरोध में एसपी कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना, ‘शराबबंदी’ की मांग

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के गांव अफजलपुर जरेला में शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीण महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों...
By Aug 24, 2026

अलीगढ़: एटीएम से पैसे निकालने गया युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक युवक के एटीएम से पैसे निकालने के बाद लापता हो जाने का मामला सामने आया है। सेंटर प्वाइंट स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गए युवक के देर शाम...
By Aug 24, 2026

एएमयू में कार स्टंटबाजी: वीसी लॉज के पास चार युवक पुलिस हिरासत में, कार सीज

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में रविवार देर रात वीसी लॉज के सामने चार युवकों द्वारा की गई कार स्टंटबाजी की घटना ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए...
By Aug 24, 2026

कानपुर में नर्वल थाने का निरीक्षण, एडीसीपी पूर्वी ने दिए अहम निर्देश

कानपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने नर्वल थाने का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव, मालखाना, हवालात,...
By Aug 24, 2026

कानपुर: ऑटो फर्म के ठिकानों पर आयकर का टीडीएस सर्वे, बड़ी खामियां मिलने की आशंका

कानपुर में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी एक फर्म के चार ठिकानों पर आयकर विभाग के टीडीएस विंग ने सर्वे की कार्रवाई की। साकेत नगर, जीटी रोड, सिविल लाइंस और मैकरार्बटगंज स्थित प्रतिष्ठानों पर बड़े स्तर...
By Aug 24, 2026

साझा करें