लखनऊ में तेज बारिश से गिरा बिजली पोल, जलभराव से लगा ट्रैफिक जाम
तेज बारिश ने लखनऊ की रफ्तार रोक दी। शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभे गिरने और सड़कों पर हुए जलभराव के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। ट्रैफिक पुलिस को जाम की स्थिति से निपटने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रांसपोर्ट नगर के अहिमामऊ मार्ग पर वेलसन हॉस्पिटल के पास एक बिजली का खंभा गिर जाने से मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया।
बारिश के बाद अहिमामऊ, समीना तिराहा पुल और कमता तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई, जिससे ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। गोसाईंगंज के टीआई और थाना पुलिस बल मौके पर तैनात किए गए। संबंधित विभागों से संपर्क कर गिरे हुए बिजली के खंभे को हटाने का काम शुरू किया गया।
समीना तिराहा पुल के नीचे एक मोटरसाइकिल के बंद होकर रुक जाने से भी ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत हटवाया। अयोध्या रोड पर कमता तिराहा पर भी जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सहायक टीआई ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया। इस अव्यवस्था का सीधा असर आम जनता को हुआ, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा।
बैंक मैनेजर हत्या: सटीक मुखबिरी पर पहुंचा था मानस, 20 से ज्यादा लोगों को किया था फोन
फर्जी कॉल सेंटर केस: महिला आरोपी को मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ: 29 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ में 16 लोगों ने किया रक्तदान, इस्लामिक सेंटर में लगा ब्लड डोनेशन कैंप
लखनऊ: दाउद नगर में बिजली कटौती, इन इलाकों में 3 घंटे रहेगी power supply disruption
