नए साल का जश्न: हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई
नए साल के आगमन की खुशी में लोग देर रात तक जश्न मनाएंगे। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर या तेज आवाज में डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासन ने शहर को नौ सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा और बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
होटलों, रेस्टोरेंटों और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। नए साल के जश्न को लेकर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें पार्टियां और होटलों में मौज-मस्ती शामिल है। हालांकि, कुछ लोग नशे में हंगामा कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने एक विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जश्न मनाने वाले लोगों के साथ है, लेकिन अव्यवस्था फैलाने या नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में तीन जोनल और नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
प्रशासनिक सतर्कता
‘नए साल पर उत्पात मचाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें और शांति व सौहार्द के साथ नव वर्ष का स्वागत करें। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और होटलों व रेस्टोरेंटों पर भी नजर रखी जाएगी,’ यह कहना है एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव का।
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने अपील की, ‘नए साल का जश्न लोग शांति व सौहार्द के साथ मनाएं। शहरवासियों से अपील है कि वे हुड़दंग न मचाएं। पुलिस की टीमें जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच करेंगी।’
Aligarh crime news: पुरानी रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ में BJP नेता पर गोली चलाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार (Aligarh news)
नए साल का जश्न: हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई
नए साल पर अलीगढ़ में रूट डायवर्जन: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है प्लान
