अलीगढ़ में BJP नेता पर गोली चलाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार (Aligarh news)
अलीगढ़ के अतरौली में भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिंदुस्तानी की कार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान की और एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, यह हमला भाजपा नेता द्वारा एक अस्पताल की शिकायत किए जाने को लेकर हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिंदुस्तानी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल की शिकायत की थी। मुख्य आरोपी मोहित के मामा उस अस्पताल में पार्टनर हैं। शिकायत से नाराज मोहित ने भाजपा नेता को धमकाने और डराने के इरादे से यह हमला किया था।
घटना वाले दिन मोहित अपने साथी राजुल के साथ बाइक पर सवार होकर आया था। जब जेपी हिंदुस्तानी अपनी गाड़ी में बैठे थे, तब मोहित ने चलती बाइक से उन पर गोली चला दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और बाइक चला रहे राजुल उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। राजुल ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी मोहित की तलाश में जुटी है।
Aligarh crime news: पुरानी रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
नए साल का जश्न: हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई
नए साल का जश्न: हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई
नए साल पर अलीगढ़ में रूट डायवर्जन: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है प्लान
