नई कार से मसूरी जा रहे थे पर्यटक, नशे में धुत चालक ने चढ़ा दी रेलिंग पर गाड़ी
देहरादून से मसूरी की ओर घूमने निकले पर्यटकों की नई कार एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होते-होते बची। यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे माल आफ देहरादून के निकट हुई, जब हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी अधिक थी कि वह रेलिंग को पार कर गई और गनीमत रही कि यह किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची जोगीवाला चौकी की पुलिस ने वाहन चालक सिद्धार्थ से पूछताछ की। उसने बताया कि यह कार उसने दो दिन पहले ही शोरूम से खरीदी थी। वह अपने चाचा रूपेश और भतीजे प्रवीन के साथ मसूरी घूमने के लिए निकला था। माल आफ देहरादून के पास पहुंचते ही उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार रेलिंग पर चढ़ गई। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि चालक नशे की हालत में था।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में चालक सिद्धार्थ, जो सोनीपत, पानीपत का निवासी बताया जा रहा है, को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है और कार को भी सीज कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के गंभीर खतरों को उजागर किया है।
एक शिक्षिका पर 34 बच्चे, डीएम के हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे में मिली दूसरी शिक्षिका
नर्सिंग बेरोजगारों का प्रदर्शन, हरक सिंह रावत समेत कई गिरफ्तार
सर्दी में कमजोर इम्यूनिटी: इन आदतों से बचें, बीमारियों से रहें दूर
जमीन अधिग्रहण में देरी से रुकी एलिवेटेड रोड, डीएम ने दिखाई सख्ती
उत्तराखंड में नई हेली सेवाएँ शुरू: देहरादून से टिहरी, श्रीनगर और गौचर तक बढ़ीं उड़ानें
