यूपी में 58 साल बाद हुआ चमत्कार! इन 17 जिलों के 25 गांवों में चकबंदी पूरी, आजमगढ़ के गांवों को मिली राहत
चकबंदी विभाग ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के 25 गांवों में वर्षों से लंबित चकबंदी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद ने बताया कि बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कानपुर नगर, प्रयागराज, उन्नाव, मऊ, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बरेली, मीरजापुर, सीतापुर, सुलतानपुर और सोनभद्र के गांवों में यह कार्य पूरा हुआ है।
आजमगढ़ के दौर में जहां सरकारी कार्यों में देरी आम है, वहीं आजमगढ़ के ग्राम उबारपुर लखमीपुर में चकबंदी प्रक्रिया 58 वर्षों से लंबित थी। यहां 1967 में गजट जारी होने के बावजूद अभिलेख गायब होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसी तरह, आजमगढ़ के ही ग्राम गहजी में 53 वर्षों से चकबंदी अटकी हुई थी, जहां ग्रामीणों के बीच सामंजस्य की कमी और अदालती विवादों के कारण गतिरोध बना हुआ था।
चकबंदी आयुक्त ने इन दोनों गांवों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच सामंजस्य स्थापित कर नए अभिलेख तैयार किए और चकबंदी प्रक्रिया को पूरा कराया। इस पहल से वर्षों से जमीन के विवादों में उलझे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने वाराणसी में रचा इतिहास, गंगा तट पर लॉन्च हुआ देवनागरी लोगो
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
बरेली में घना कोहरा बना आफत: शून्य दृश्यता से थमी रफ्तार, पारा लुढ़का, जनजीवन प्रभावित
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
