मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर बन रहे कई मंगलकारी योग, आज का पंचांग 1 दिसंबर 2025 से जानें शुभ मुहूर्त
आज यानी 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है और द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में भगवद्गीता का उपदेश दिया।
एकादशी के दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग के बारे में।
तिथि: शुक्ल एकादशी – सायं 07 बजकर 01 मिनट तक
योग: व्यातिपात – 02 दिसंबर को रात्रि 12 बजकर 59 मिनट तक
करण: वणिज – प्रातः 08 बजकर 20 मिनट तक
करण: विष्टि – सायं 07 बजकर 01 मिनट तक
करण: बव – 02 दिसंबर को प्रातः 05 बजकर 33 मिनट तक
सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 56 मिनट पर
सूर्यास्त: सायं 05 बजकर 24 मिनट पर
चंद्रोदय: दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर
चंद्रास्त: 02 दिसंबर को प्रातः 03 बजकर 42 मिनट पर
सूर्य राशि: वृश्चिक
चन्द्रमा की राशि: मीन
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक
अमृत काल: रात्रि 09 बजकर 05 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक
