अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, Dr Satyajit Verma हटाए गए
अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डा. सत्यजीत वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया को अयोध्या मेडिकल कॉलेज का नया प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। डा. मर्तोलिया को अग्रिम आदेशों तक राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
डा. वर्मा को एक जनवरी 2025 को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया था। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद शासन ने जांच के आदेश दिए थे। जांच प्रचलित होने के क्रम में ही उन्हें प्रधानाचार्य पद से हटाया गया है। जांच में अंतिम निर्णय आने तक उन्हें महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी अयोध्या के उपाध्यक्ष अमित कुमार घोष ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। यह प्रशासनिक बदलाव अयोध्या मेडिकल कॉलेज के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, जहां छात्रों और मरीजों की सुविधाओं को लेकर पहले से पहले से पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
