लखनऊ में माहेश्वरी समाज के चुनाव, गोविंद माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष (Lucknow news)
लखनऊ में माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। शास्त्री नगर में हुए चुनाव में गोविंद माहेश्वरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव 2026-2028 कार्यकाल के लिए हुआ है।
चुनाव प्रक्रिया राधे श्याम जाजू के निवास पर हुई, जिसमें विनोद प्रकाश और संजय काबरा (पर्यवेक्षक) मौजूद रहे। विष्णुकांत माहेश्वरी ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
अध्यक्ष के अलावा, नई कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं। निखिल माहेश्वरी और निर्भय प्रकाश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनम्र माहेश्वरी को मंत्री, नितिन माहेश्वरी को अर्थ मंत्री, राजीव माहेश्वरी को संगठन मंत्री और गौरव माहेश्वरी को प्रचार मंत्री बनाया गया है। सताक्षी नंदन माहेश्वरी और विक्की माहेश्वरी संयुक्त मंत्री बनाए गए हैं।
अमर कुमार माहेश्वरी समेत कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद माहेश्वरी को मीडिया संयोजक और विजय प्रकाश गुप्ता को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में अध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी ने समाज के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
