ईरान में फंसे लखनऊ के शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद के बेटे, Iran conflict से बढ़ी हजारों परिवारों की चिंता
लखनऊ के शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के परिवार के कई सदस्य इस समय ईरान में फंसे हुए हैं। वहीं ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार लखनऊ के एक लाख से ज्यादा लोग ईरान समेत कई खाड़ी देशों में रह रहे हैं और मौजूदा हालात के कारण वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इससे शहर में उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। लखनऊ में मौजूद परिजन जब अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करते हैं तो कई बार बैकग्राउंड में धमाकों की आवाज सुनाई देती है। इससे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है और लोग लगातार अपने प्रियजनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि उनकी सगी बहन, भतीजा और छोटा बेटा ईरान में हैं। उनका बेटा कल्बे अहमद करीब छह साल से ईरान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह धार्मिक शहर कुम में रहता है, जहां हाल ही में मिसाइल हमलों की खबरें आई हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि उनका बेटा फिलहाल सुरक्षित है। वहीं उनके भांजे को ईरान में रहते हुए करीब 16 साल हो चुके हैं।
लखनऊ के तीन हजार से ज्यादा परिवारों का ईरान से सम्पर्क टूट गया है। मौलाना यासूब के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों के करीब तीन हजार परिवारों का ईरान से सम्पर्क टूट गया है। इनके परिजनों में अधिकांश ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ नौकरी या जियारत के लिए जाते हैं। हमले के बाद से ईरान में इंटरनेट पूरी तरह बंद हैं। ईरान के कुम शहर के अलावा तेहरान आदि में हैं। हुसैनाबाद निवासी मो. आफताब ने बताया कि छोटे भाई मो. शादाब वहां पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार सुबह बात हुई थीं, लेकिन शनिवार के बाद से कोई हालचाल नहीं मिला है। परिवार के लोग परेशान हैं, क्योंकि ईरान में हमले हो रहे हैं। मो. आफताब ने कहा कि नजरें टीवी और सोशल साइटों में ईरान की खबरों पर हैं।
मौलाना ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूएनओ के जरिए इजराइल और अमेरिका पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिन लोगों ने स्कूल पर हमला करके 100 से अधिक बच्चों को मार दिया। इतने लोगों की हत्या हो गई। हमारी भारतीय हुकूमत ढोंग करती है कि हम आतंकवाद के खिलाफ है। उसे यह कहना चाहिए कि हम अमेरिका के गुलाम हैं। वो जो कहेगा करेंगे। अमेरिका जिसे आतंकी कहेगा। हम भी उसे आतंकी कहने लगेंगे। हमारा अपना कोई नजरिया नहीं है। मौलाना जवाद ने कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत इस्लाम के लिए जिहाद है। हम उनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे और उनकी शहादत मजबूती देंगे। अमेरिका और इजरायल के सामने ईरान न पहले झुका है न अब झुकेगा।
Lucknow news: लापता महिला का शव आलमनगर स्टेशन पर मिला, मानसिक हालत ठीक नहीं थी
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर विवाद, भाई-बहन ने युवक को चाकू मारकर मार डाला, थाने पर हंगामा
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर चाकू मारकर युवक की हत्या, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार
लखनऊ में होलिका दहन से लौट रहे प्रधान पर जानलेवा हमला, परिवार को भी धमकी
UP politics news: योगी के ‘काला चश्मा’ पहनने पर अखिलेश का तंज, बोले- यूपी वाले पूछ रहे क्यों भाया?
लखनऊ में रोटी पर थूकने का मामला: कारीगर गिरफ्तार, ‘Lucknow Roti Case’ से हड़कंप
लखनऊ में रोटी पर थूकने थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश (Lucknow news)
लखनऊ में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; जानें पूरा Lucknow news मामला
