Lucknow news: दंपति के खाते से 3.20 लाख रुपये पार, PGI पुलिस जांच में जुटी
By
Jan 17, 2026
लखनऊ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला पीजीआई इलाके का है, जहां जालसाजों ने एक दंपति के बैंक खातों से 3.20 लाख रुपये उड़ा लिए। वृंदावन योजना निवासी बिंदू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से पांच ट्रांजैक्शन में 2.50 लाख रुपये निकाले गए। इसी दौरान उनके पति सत्यदेव विश्वकर्मा के एसबीआई खाते से भी 70 हजार रुपये गायब हो गए।
पीड़ितों का कहना है कि यह पूरी ठगी बिना किसी ओटीपी के हुई है। घटना के समय दंपति अपने गांव गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें ठगी का पता चला। बिंदू देवी ने साइबर सेल और बैंक को सूचित करने के बाद पीजीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगली खबरें
