लखनऊ खो-खो टीम की कमान आनंद और कामिनी को, बिजनौर में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारी
बिजनौर में 20 मार्च से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए लखनऊ की टीमों का ऐलान हो गया है। गुरुवार को लखनऊ खो-खो संघ के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने बालक और बालिका दोनों टीमों के नामों की घोषणा की। बालक टीम की कमान आनंद कुमार को सौंपी गई है, जबकि बालिका टीम का नेतृत्व कामिनी करेंगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को किट देकर प्रोत्साहित किया।
संघ के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने विश्वास जताया कि दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे पदक जीतकर लखनऊ का नाम रोशन करेंगी। इस घोषणा से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और वे प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं।
बालक टीम में देवराज सिंह, मुकेश सिंह, शिवम, अक्षत सिंह, सक्षम सिंह, अर्चित भारती, प्रिंस, अनय पाल, यश सोनी, राज राजभर और रवि गिरि शामिल हैं। टीम के कोच अमन कुमार गुप्ता और मैनेजर कीर्ति रावत हैं।
वहीं, बालिका टीम में राखी विश्वकर्मा, मनीषा राठौर, शीतल, अंशिका वर्मा, महिमा, वैष्णवी, राखी शर्मा, आकांक्षा यादव, शहरीन, साक्षी और अपर्णा को चुना गया है। इस टीम की कोच दीपा चौरसिया और मैनेजर श्वेता वर्मा होंगी।
