लखनऊ: रिसेप्शन से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस ने शुरू की जांच (Lucknow crime news)
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे एक परिवार के साथ लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब वे अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे।
कृष्णा नगर निवासी सर्वोत्तम सिंह अपनी मां महिमा सिंह और बहन चारूस्मिता सिंह के साथ चांसलर क्लब में एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे क्लब परिसर से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठने लगे, तभी अचानक बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा।
आरोपी ने मौका पाते ही महिमा सिंह के गले पर झपट्टा मारा और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत आशियाना थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सर्वोत्तम सिंह की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
Lucknow news: लापता महिला का शव आलमनगर स्टेशन पर मिला, मानसिक हालत ठीक नहीं थी
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर विवाद, भाई-बहन ने युवक को चाकू मारकर मार डाला, थाने पर हंगामा
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर चाकू मारकर युवक की हत्या, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार
लखनऊ में होलिका दहन से लौट रहे प्रधान पर जानलेवा हमला, परिवार को भी धमकी
लखनऊ में रोटी पर थूकने का मामला: कारीगर गिरफ्तार, ‘Lucknow Roti Case’ से हड़कंप
लखनऊ में रोटी पर थूकने थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश (Lucknow news)
लखनऊ में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; जानें पूरा Lucknow news मामला
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार Scorpio ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
