लखनऊ: बच्चों को टॉफी का लालच देकर अगवा करने की कोशिश, कार छोड़ भागे बदमाश | Lucknow news
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। सोहावा गांव के 10 बच्चों को टॉफी का लालच देकर कार सवार बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। बच्चों के भागने पर बदमाश उन्हें धमकाने लगे और पीछा भी किया। बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।
सोहावा गांव के छह छात्र और चार छात्राएं बुधवार को साइकिल से अपर प्राइमरी स्कूल जैतीखेड़ा जा रहे थे। सभी कक्षा छह से आठवीं के छात्र हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर पटरी रोड पर एक कार खड़ी थी, जिसमें दो युवक मौजूद थे। बच्चों के पास पहुंचने पर युवकों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि साइकिल किनारे खड़ी कर कार में धक्का लगाओ, बदले में टॉफियां मिलेंगी। जब बच्चे नहीं रुके तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
बदमाशों की मंशा भांपकर बच्चे अपनी साइकिल और स्कूल बैग छोड़कर पैदल ही घरों की तरफ भागे। बदमाशों ने थोड़ी दूर तक बच्चों का पीछा भी किया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश कार छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से कार जब्त कर ली है। जांच में पता चला कि यह कार 11 दिन पहले सुशांत गोल्फ सिटी से चोरी हुई थी। पुलिस को कार के अंदर से शराब और केमिकल की बोतलें भी मिली हैं। घटना के बाद से बच्चे दहशत में हैं और उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश जारी है।
Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर, रिटायर्ड फौजी का चेहरा कटा; 12 टांके लगे | Lucknow news
Lucknow University: 117 छात्रों ने UGC NET Result में लहराया परचम, 22 को मिली JRF
लखनऊ एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार, दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट (Lucknow Airport News)
लखनऊ में बच्चों को अगवा करने की कोशिश, दहशत में स्कूल छोड़ा; कार चोरी की निकली
लखनऊ में काली थार गैंग का आतंक, लिफ्ट देकर लूटपाट की कई वारदातें (Lucknow crime news)
Lucknow News: चाइनीज मांझे से गला कटने पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पतंगबाज की तलाश जारी
लखनऊ news: अमौसी-सरोजनीनगर में जलभराव से उद्योग प्रभावित, शासन स्तर पर समाधान की कवायद
