कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 4 मेडल (Kanpur sports news)
कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य भारोत्तोलनत्तोलन प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद के मोदीनगर में 8 से 14 जनवरी के बीच आयोजित इस चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक जीते। इन पदकों में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कानपुर की काजल राजपूत ने 63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 76 किग्रा भारवर्ग में सना अंसारी ने रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में भी कानपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 60 किग्रा भारवर्ग में अमन राजपूत और 94 किग्रा भारवर्ग में रजत यादव ने रजत पदक जीता।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कानपुर जिला भारोत्तोलन संघ में खुशी का माहौल है। सभी विजेताओं को उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव ने सम्मानित किया। शहर लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
