Kanpur cricket news: सात्विक शर्मा के 5 विकेट से रोलैण्ड क्लब ने जीता सेमीफाइनल
कानपुर में अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए इस मैच में रोलैण्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमयूसी क्लब को 138 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के हीरो सात्विक शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से एमयूसी क्लब के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और टीम की जीत सुनिश्चित की।
रोलैण्ड क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 270 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनीष वर्मा ने 59 रन, अंकुल जैन ने 57 रन, आकाश वर्मा ने 48 रन और सौरभ मिश्रा ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। एमयूसी क्लब की ओर से ओमकार शर्मा और सौरव झा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमयूसी क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सात्विक शर्मा की धारदार गेंदबाजी के सामने टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 29.2 ओवर में 142 रनों पर सिमट गई। एमयूसी क्लब की ओर से अनिकेत कुमार ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि सौरव झा ने 30 रन और हर्षित शुक्ला ने 28 रन का योगदान दिया। रोलैण्ड क्लब के लिए सात्विक शर्मा के अलावा अंकुल जैन ने भी दो विकेट चटकाए। सात्विक शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
कानपुर में दो होटलों पर बिजली चोरी का केस दर्ज, बिना बिल चुकाए जोड़ा कनेक्शन, Kanpur news
कानपुर के हैलट अस्पताल में तीमारदार पर हमला, सफाईकर्मी निलंबित (Kanpur hospital news)
कानपुर के गोविंद नगर में पानी का संकट, दो दिन से जलापूर्ति ठप; लोग परेशान
कानपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को झटका, बैलेंस जीरो होते ही कटेगी बिजली
UP Police भर्ती परीक्षा: आज शाम से कानपुर में उमड़ेगी भीड़, रेलवे-रोडवेज ने की खास तैयारी (Kanpur news)
