Jiiva की फिल्म Thalaivar Thambi Thalaimaiyil ने पहले दिन की शानदार शुरुआत, जानें कितना हुआ Box Office Collection
अभिनेता Jiiva की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म ‘Thalaivar Thambi Thalaimaiyil’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस लंबे समय से Jiiva को एक मजबूत भूमिका में देखने का इंतजार कर रहे थे, और यह इच्छा इस फिल्म के साथ पूरी होती दिख रही है। फिल्म की ओपनिंग को देखकर साफ है कि दर्शक इसके लिए उत्साहित थे। पहले दिन के कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, जो आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक संकेत है।
फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले ही दिन एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिसे मध्यम बजट की किसी भी फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत माना जाता है। फिल्म ने दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक 0.16 करोड़ रुपये और कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 1.46 करोड़ रुपये हो गया।
पहले दिन की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, तमिल वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 46.88 प्रतिशत रही। सुबह के शो में 19.32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दोपहर के शो में यह बढ़कर 45.40 प्रतिशत हो गई। शाम के शो में दर्शकों की संख्या और बढ़ी, और ऑक्यूपेंसी 59.40 प्रतिशत तक पहुंच गई। सबसे अच्छा प्रदर्शन रात के शो में देखा गया, जहां ऑक्यूपेंसी 63.41 प्रतिशत रही। इससे साफ पता चलता है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ती गई।
फिल्म की कहानी और पब्लिक रिस्पॉन्स की बात करें तो ‘Thalaivar Thambi Thalaimaiyil’ को एक साधारण और मनोरंजक ग्रामीण कहानी बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक गांव के पंचायत नेता के इर्द-इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गांव में एक ही सुबह शादी और अंतिम संस्कार होने पर शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी मिलती है।
