0

आ गया ‘कोरोना रेमेडीज’ का आईपीओ, खुलने से पहले GMP में उछाल, हर शेयर पर हो सकता है 161 रुपये का फायदा

By Dec 9, 2025

आईपीओ मार्केट में नए इश्यू के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 8 दिसंबर से एक और पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। फार्मा सेक्टर की कंपनी कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies IPO) का आईपीओ अगले सोमवार से ओपन होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया, जिससे कंपनी का वैल्युएशन लगभग 6,500 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, 655.37 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों और मौजूदा निवेशकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जो 8 दिसंबर को पब्लिक के लिए खुलेगा और 10 दिसंबर को क्लोज होगा। एंकर इन्वेस्टर्स को 5 दिसंबर को शेयर आवंटित किए जाएंगे।

इस आईपीओ का जीएमपी 15% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है यानी प्रति शेयर पर लिस्टिंग के समय 161 रुपये का फायदा हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक संभावना है। कोरोना रेमेडीज़ के शेयरों की लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी।

अहमदाबाद स्थित कोरोना रेमेडीज़ एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है जो वुमेन हेल्थकेयर सर्विसेज, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और अन्य मेडिकल सेक्टर से जुड़े प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है। इसके पोर्टफोलियो में कुल 67 प्रोडक्ट्स हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी में बड़ा एक्शन: अहमदाबाद में 30 से ज्यादा घर-दुकानें ध्वस्त, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास गरजा बुलडोजर

अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में, अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मोटेरा इलाके में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शनिवार को हुई इस...
By Dec 9, 2025

साझा करें