सड़कों के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश, road safety
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को हाईवे और सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनका सुधारीकरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में संकेत बोर्ड लगाए जाएं, ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। डीएम ने यह निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लोक निर्माण, संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारियों को दिए।
बैठक में डीएम ने शहर में रोडवेज बस स्टैंड और चौराहों पर जाम की समस्या पर भी चिंता जताई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, संभागीय परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और ट्रांसपोर्टरों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय करने को कहा। सड़क किनारे वाहनों की मरम्मत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार की ‘राहगीर योजना’ के तहत 25 हजार रुपये का इनाम और सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, ‘कैशलेस स्कीम’ के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति का सात दिन के भीतर एक लाख 50 हजार रुपये तक का इलाज निजी अस्पतालों में किया जाएगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया और बिना फिटनेस, परमिट व बीमा के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस बैठक में सीएमओ, एआरटीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी व ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
यमुना की नई डेडलाइन 2029 घोषित, 8000 करोड़ से 303 ड्रेनेज परियोजनाओं पर काम शुरू
मारुति सुजुकी विक्टोरिस बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर 2026, ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी जीत
12 करोड़ की साइबर ठगी: चीनी ठगों के साथी सुधाकर गर्ग को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन चुनाव की तारीख बदली, अब 17 जनवरी को होगा मतदान | Noida election news
शिवानी हत्याकांड: दो आरोपी कोर्ट में पेश, बहन के बेटे की साजिश का खुलासा
करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के एनुअल डे पर दिखाया ‘रियल’ अंदाज़, करण जौहर को दिया जवाब
दिल्ली में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’: पहले दिन 3,700 से ज़्यादा वाहनों का चालान, प्रदूषण पर लगाम की कोशिश
UP Weather: बनारस में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, रेड अलर्ट जारी
