हिन्दुओं की एकजुटता से भारत बनेगा विश्वगुरु: सांसद अवस्थी
कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर पश्चिम भाग के गीतानगर स्थित सर्वोदय नगर बस्ती के बैनर तले एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहाँ सामूहिक खिचड़ी वितरण भी हुआ। इस अवसर पर हिन्दुओं की एकता पर विशेष बल दिया गया।
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि हिन्दुओं की एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने संगठन की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि जो संगठित रहेगा, वही समाज में शक्ति प्राप्त करेगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी और संघ के पदाधिकारियों ने जनसमुदाय को सम्मानित किया।
संघ के विभाग प्रचारक वैरिस्टर ने संगठन में निहित शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि असंगठित लोग बिखर जाते हैं और उनकी कोई पूछ नहीं होती। उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा फहराए रखने के लिए संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व समाजसेविका स्वर्ण सचदेवा ने किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी संगठित होकर सनातन धर्म की ध्वजा को ऊंचा उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की।
