स्टेनोग्राफर परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों में मचाया हंगामा, Kanpur Central पर अफरातफरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्टेनोग्राफर परीक्षा के संपन्न होने के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर आते ही परीक्षार्थी बेकाबू हो गए और जिस कोच का दरवाजा खुला, उसी में घुस गए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि एसी कोचों में भी परीक्षार्थी चढ़ गए, जिससे यात्रियों में शोर-शराबा मच गया।
इस अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला। परीक्षार्थियों को लाइन लगवाकर ट्रेनों में रवाना किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब सभी परीक्षार्थी सकुशल रवाना हो गए, तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस परीक्षा में शहर के 23 केंद्रों पर 10489 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
भीड़ का दबाव मुख्य रूप से जोधपुर-हावड़ा, सीमांचल और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर देखा गया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने लाउडस्पीकर के माध्यम से परीक्षार्थियों को शांत रहने और आराम से चढ़ने की अपील की। एसी कोचों से परीक्षार्थियों को निकालकर स्लीपर और जनरल कोचों में जगह दी गई। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।
स्टेनोग्राफर परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ ट्रेनों में घुसी, कानपुर सेंट्रल पर अफरातफरी
आईआईटी कानपुर में शोधार्थी को छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, IIT Kanpur student tribute
सीडी विवाद में हत्या: अधिवक्ता को उम्रकैद, 12 हजार जुर्माना
सीडी विवाद में हत्या: अधिवक्ता को उम्रकैद, 16 साल बाद कोर्ट का फैसला
कानपुर: फर्जी डिग्री मामले में अधिवक्ता आशीष शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
हिन्दुओं की एकजुटता से भारत बनेगा विश्वगुरु: सांसद अवस्थी
कानपुर में भीषण जाम: परीक्षा के बाद स्कूली वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
यूपी आशुलिपिक परीक्षा: रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, क्रीम से दूध अलग करने की विधि पर चकराए
