आईआईटी कानपुर एनआईसी को देगा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, डिजिटल फॉरेंसिक में बनेंगे विशेषज्ञ
देश की डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों को अब आईआईटी कानपुर द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एनआईसी के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाना है, ताकि वे बढ़ते साइबर हमलों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इस अनूठी पहल के तहत, आईआईटी कानपुर और एनआईसी के बीच एक समझौता हुआ है।
इस समझौते के अनुसार, आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक न केवल एनआईसी को साइबर सुरक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि उनके अधिकारियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। संस्थान के सी3आई हब में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के 29 एनआईसी अधिकारियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेेंसिक का विशेषज्ञ बनाया गया है। ये प्रशिक्षित अधिकारी अब अपने मातहतों को ट्रेनिंग देंगे, जिससे छोटे साइबर हमलों से डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
डिलीट हुई फाइलों और डेटा को रिकवर करना
हैकिंग या साइबर हमले के स्रोत का पता लगाना
चैट, ई-मेल, कॉल लॉग और डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण करना
मैलवेयर या रैनसमवेयर हमले की जांच करना
डिजिटल साक्ष्यों को सबूत के रूप में सुरक्षित रखना
वायरस, फिशिंग जैसे हमलों को चिह्नित कर साइबर खतरों की पहचान करना
फायरवाल, वीपीएन या अन्य नेटवर्क की सुरक्षा करना
एथिकल हैकिंग और पेनिट्रेशन टेस्टिंग करना
संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखना
आईटी अधिनियम, डेटा सुरक्षा नियम और सरकारी साइबर सुरक्षा का पालन करना
एनआईसी के अधिकारियों को साइबर हमलों की पहचान, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण, साइबर अपराधों की जांच, घटना प्रतिक्रिया और आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे सरकारी डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा मजबूत होगी और साइबर हमलों से निपटने की क्षमता विकसित होगी। डॉ. आनंद हांडा, चीफ स्ट्रैटिजिक ऑफिसर-सी3आई हब ने बताया कि यह प्रशिक्षण सरकारी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कानपुर सीएचसी में सांप का आतंक, मरीजों में दहशत | Kanpur snake news
अलीगढ़ में बारिश का कहर: जलभराव से डूबा शहर, नेताओं के दावों की खुली पोल
अलीगढ़ में कंडम स्कूल वैन से बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया स्कूल, 26 अनधिकृत वाहन जब्त
कानपुर बैंक धोखाधड़ी: 45 लाख की ठगी का आरोप, कारोबारी पर FIR दर्ज
Lucknow: कुर्सी रोड पर तार टूटने से बिजली-पानी ठप, लोगों को हुई परेशानी
Lucknow News: चातुर्मास कलश स्थापना, वास्तु विधान और शांति यज्ञ का आयोजन
Agra News: स्टेशन परिसर में अव्यवस्था फैलाने वाले ई-रिक्शों के काटे चालान
कानपुर में ब्लैकमेलिंग का मामला: महिला की फोटो खींच कर मांगी रकम, मुकदमा दर्ज
