Lucknow News: चातुर्मास कलश स्थापना, वास्तु विधान और शांति यज्ञ का आयोजन
आशियाना जैन मंदिर में उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज के चातुर्मास के तहत कलश स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में भगवान जिनेन्द्र देव का अभिषेक और पूजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वास्तु विधान से हुई, जिसमें नवीन कार्यों की मंगलमय सिद्धि और सर्वांगीण कल्याण की कामना से विभिन्न वास्तु देवताओं को अर्घ्य समर्पित किया गया। इसके बाद शांति यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और धर्म प्रभावना के लिए आहुति अर्पित की।
मंत्रोच्चारण के बीच चातुर्मास कलशों की स्थापना की गई, जिनमें चावल, रत्न, चांदी निर्मित ओम, स्वास्तिक, नैवेद्य और अष्टद्रव्य रखे गए। गुरुदेव ने अपने प्रवचन में चातुर्मास को आत्मकल्याण, संयम और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बताया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, नलिन राज कासलीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन शहरवासियों के लिए आध्यात्मिक शांति और नव-निर्माण की प्रेरणा लेकर आया।
Lucknow: कुर्सी रोड पर तार टूटने से बिजली-पानी ठप, लोगों को हुई परेशानी
लखनऊ में सीज वाहन अब थानों में नहीं, डंपिंग ग्राउंड में होंगे: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Lucknow News: पॉलीथिन और गंदगी पर नगर निगम की कार्रवाई, ₹34,300 का लगा जुर्माना
लखनऊ में 40 नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर लगेगा तगड़ा जुर्माना, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
