आगरा में HR मैनेजर की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सिर काटकर बोरे में भरा शव; agra crime news
आगरा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी के पार्वती विहार में रहने वाली 32 वर्षीय मिंसी शर्मा के साथ हुई, जो संजय प्लेस स्थित एक कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। पुलिस के अनुसार, मिंसी कालोनी के ही रहने वाले विनय राजपूत से मिंसी के दो साल से प्रेम संबंध थे। विनय उसी कंपनी में अकाउंटेंट था। पिछले छह महीने से मिंसी की दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ गई थी, जिससे विनय नाराज था।
शनिवार शाम को विनय ने मिंसी को ऑफिस बुलाया। चपरासी को जल्दी छुट्टी देने के बाद दोनों के बीच दूसरे युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि विनय ने चाकू से मिंसी की हत्या कर दी। उसने मिंसी का सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथों की नसें भी काट दीं।
शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसे बोरे में भरने की कोशिश की, लेकिन शव बड़ा होने के कारण बोरे में नहीं आ रहा था। इसके बाद उसने चाकू से मिंसी के पैरों को काटकर बोरे में भरा। आरोपी ने बोरे को मिंसी की स्कूटी पर रखा और झरना नाले में फेंकने के लिए निकला।
जवाहर पुल पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से बोरा नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने जब विनय की ओर देखा तो वह घबरा गया और शव को पुल पर ही छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर मिंसी के घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। भाई दीपक शर्मा ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है और शव के सिर की तलाश जारी है।
आगरा में बड़ा हादसा, चंबल नहर में गिरी कार; एक युवक की मौत, 3 घायल
प्रतिरक्षा नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन, महंत योगेश पुरी बोले- ‘Hindu unity’ ही समाधान
आगरा के शाहगंज में भीषण आग, फूड कोर्ट और कई दुकानें जलकर खाक, Agra fire news
आगरा में ‘स्वच्छता अभियान’ को मिला युवाओं का साथ, दीवारों पर बनाईं जन-जागरूकता पेंटिंग
आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन: वक्ताओं ने किया Hindu unity का आह्वान
आगरा में पुल पर बोरे में मिला युवती का शव, agra crime news
गणतंत्र दिवस से पहले आगरा में सुरक्षा अलर्ट, ताजमहल सहित होटलों पर विशेष निगरानी (Agra news)
आगरा: रंगबाज Raj Chauhan की हत्या, 35 साल तक प्रधानी वाले परिवार का था रसूख
