कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, DCM से टकराने पर छात्रा की मौत (Kanpur Dehat news)
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब छात्र-छात्राएं रनियां से कठेठी स्थित बीएमएस इंटर कॉलेज जा रहे थे। गजनेर रोड पर कौसम गांव के पास आगे चल रहे डीसीएम ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ऑटो-रिक्शा उससे टकरा गया।
हादसे में ऑटो में सवार 17 वर्षीय छात्रा ऋतु की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक मनोज के अलावा 16 वर्षीय दीक्षा, 16 वर्षीय खुशी और 17 वर्षीय अभयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और डीसीएम चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची गजनेर थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी गजनेर भेजा। वहां डॉक्टरों ने छात्रा ऋतु को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया, जहां से खुशी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)
CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू
होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान
Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
