देशभर के होम्योपैथ डॉक्टर आगरा में करेंगे बीमारियों पर मंथन, 2024 Homeopathy news
देश भर के होम्योपैथ डॉक्टर आगरा में 10 और 11 जनवरी को दूसरी ऑल इंडिया होम्योपैथ कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेषज्ञ डॉक्टर कैंसर, त्वचा रोग, न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर, ऑटिज्म और स्टेरॉयड निर्भर रोगों पर गहन मंथन करेंगे।
आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कांग्रेस एमडी जैन इंटर कॉलेज परिसर के शांति सागर सभागार में होगी। आयोजन सचिव डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के जरिए होम्योपैथी पद्धति को और मजबूत करना है।
अधिवेशन में विशेषज्ञ डॉक्टर अपने शोध पत्रों को पढ़ेंगे और नई तकनीक व दवाइयों को साझा करेंगे। इसमें आगरा सहित कई राज्यों के डॉक्टर शामिल होंगे, जो होम्योपैथी की वैज्ञानिक क्षमता और शोध आधारित इलाज पर विमर्श करेंगे। युवा डॉक्टर भी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि होम्योपैथ केवल लक्षणों का नहीं, बल्कि रोग की जड़ और रोगी की पूरी स्थिति का इलाज करता है।
