सोरोंजी में पंच कल्याण यात्रा का भव्य स्वागत, Varah Mandir में पूजा-अर्चना
तमिलनाडु के मदुरै से भारतीय रेलवे की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पांच प्रमुख तीर्थों के दर्शन के लिए निकली पंच कल्याण यात्रा शुक्रवार को तीर्थनगरी सोरोंजी पहुंची। यात्रा में शामिल लगभग 200 श्रद्धालुओं का यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह जत्था 28 मार्च को मदुरै से रवाना हुआ था। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने काशी, अयोध्या और नैमिष नैमिषारण्य के दर्शन किए तथा इसके बाद शुक्रवार को सोरों जी पहुंचकर भगवान वराह स्वामी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से भाग लिया।
सोरों जी प्रवास के दौरान यात्रियों ने यहां के प्रमुख पौराणिक और धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। तीर्थनगरी की आध्यात्मिक गरिमा और प्राचीन धार्मिक विरासत को देखकर दक्षिण भारत से आए श्रद्धालु विशेष रूप से भाव-विभोर नजर आए। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन ने भी यात्रियों का स्वागत कर उन्हें तीर्थ क्षेत्र की महत्ता से अवगत कराया।
यात्रा के आयोजकों ने बताया कि भारत में भगवान वराह के केवल दो प्रमुख मंदिर माने जाते हैं-एक कर्नाटक के कल्लाहल्ली में और दूसरा सोरों जी में स्थित है। सोरों जी की इस विशिष्ट धार्मिक पहचान की जानकारी मिलने पर उन्होंने लगभग दो माह पूर्व स्वयं अकेले सोरोंजी आकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि सोरों जी दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का यह दल अब आगे की यात्रा के लिए वृंदावन रवाना होगा। पंच कल्याण यात्रा के सोरों जी आगमन से तीर्थनगरी का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
आगरा तहसील पार्किंग ठेका 25.10 लाख में बिका, 11 लोगों ने लगाई बोली | agra news
CM Yogi के आगमन से पहले Greater Agra योजना की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा
कानपुर के हैलट अस्पताल में आंधी का कहर, 12 पेड़ गिरे, कई वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
यूपी में Crime News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, चोरी और सड़क हादसों में मौत
कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
