आगरा तहसील पार्किंग ठेका 25.10 लाख में बिका, 11 लोगों ने लगाई बोली | agra news
By
Apr 16, 2026
आगरा की तहसील सदर में वाहन पार्किंग के ठेके की नीलामी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह ठेका 25 लाख 10 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 लाख रुपये अधिक है। इस नीलामी प्रक्रिया में 11 लोगों ने भाग लिया।
नीलामी की शुरुआत 15.40 लाख रुपये की बोली से हुई। मऊ रोड खंदारी निवासी सौरभ सिंह ने सर्वाधिक 25 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया। यह ठेका 6 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए वैध रहेगा।
एसडीएम सदर सचिन राजूपत के निर्देश पर यह नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। नायब तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा ने बताया कि पिछले वर्ष यह ठेका 15.39 लाख रुपये में उठा था। ठेकेदार को अग्रिम धनराशि के रूप में दो लाख रुपये जमा कराए गए हैं, जबकि शेष बोली राशि का 50 प्रतिशत सोमवार तक जमा करना होगा।
अगली खबरें
CM Yogi के आगमन से पहले Greater Agra योजना की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा
Agra Crime News: अवैध संबंध में पत्नी ने पति को मरवाया, दृश्यम फिल्म देखकर ठिकाने लगाई लाश
आगरा इनर रिंग रोड पर ‘Police’ लिखी कार सवारों ने युवक को पीटा, 3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
पालतू जानवरों के लिए नया नियम, नगर निगम चलाएगा pet registration अभियान
