0

81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, बोले थे- नेता न होता तो क्रिकेटर बनता

By Dec 9, 2025

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री और गृहमंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का अंदाज काफी अलग था। उन्हें मन्ना डे के गीत अच्छे लगते थे। वे खुद कहते थे कि अगर नेता न होता तो क्रिकेटर होता।

श्रीप्रकाश जायसवाल की पढ़ाई शहर में ही हुई। प्रारंभिक शिक्षा बंगाली मोहाल स्थित एबी विद्यालय से हुई। इसके बाद ओमर वैश्य इंटर कालेज से आठवीं तक पढ़ाई की। नौंवी से 12वीं तक की पढ़ाई वीएनएसएसडी कालेज से की, जबकि स्नातक की पढ़ाई डीएवी कालेज से पूरी की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने एक बार एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि जब वह दस साल के थे और गीत को समझने लगे तो उन्हें मन्ना डे अच्छे लगे। हालांकि मुकेश, मोहम्मद रफी, शमशाद बेगम के अलावा स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने भी पसंद थे, मगर वह मन्ना डे के दीवाने थे। उन्होंने बताया था कि मन्ना डे का गाना सुने उन्हें नींद नहीं आती थी।

श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर के इतिहास में एक मंझे हुए राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। वह नेता न होते तो क्रिकेटर होते। वह कहते थे कि राजनीति के बाद उनका दूसरा शौक क्रिकेट है। वह करियर में एक सफल क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता जी ने इसके लिए उन्हें सहमति नहीं दी। डीएवी में स्नातक करने के दौरान एक साल तक वह कालेज क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में शीतलहर की दस्तक! पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कानपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने शहर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। दिन और रात दोनों के तापमान में उल्लेखनीय कमी...
By Dec 9, 2025

करोड़ों की ठगी: ‘ताजमहल’ फिल्म के सह-निर्माता पर लगा बड़ा आरोप, कारोबारी ने पुलिस से लगाई गुहार

कानपुर के एक पोल्ट्री व्यवसायी ने 'ताजमहल' फिल्म के सह-निर्माता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यवसायी का कहना है कि उसके साथ जमीन दिलाने के नाम पर 3.30...
By Dec 9, 2025

कानपुर: प्री-बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल टॉपर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

कानपुर के जूही यार्ड के पास सोमवार सुबह प्री-बोर्ड परीक्षा के दबाव को लेकर इंटर के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्वजन इकलौते बेटे की तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे...
By Dec 9, 2025

कानपुर में हाईस्कूल टॉपर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले उठाया खौफनाक कदम

कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक रौनक पाठक साकेत नगर का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने उसे खोजने...
By Dec 9, 2025

मौलाना मदनी पर भड़के केशव मौर्य, बोले- ‘जानबूझकर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां कहा कि जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी राष्ट्र विरोधी बातें करके जानबूझ कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर...
By Dec 9, 2025

कानपुर: पनकी मंदिर से 4 माह का बच्चा चोरी, किशोरी की गोद से छीनकर भागी महिला; 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज बच्चा चोरी की वारदात हुई। एक महिला ने 13 वर्षीय किशोरी बहन की गोद से उसके चार माह के मासूम भाई को अचानक छीनकर...
By Dec 9, 2025

कानपुर में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक कर रहे ट्रक ने महिला को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव

कानपुर के श्याम नगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने टहलने निकली 55 वर्षीय महिला दरक्शा खातून को रौंद दिया, जिससे उनकी...
By Dec 9, 2025

बुढ़ापे में बेटों ने छोड़ा साथ, गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान; ‘तीन-तीन बेटे, फिर भी बेसहारा…’

कानपुर में एक 50 वर्षीय गार्ड विमल कुमार की आत्महत्या ने समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विमल कुमार के तीन बेटे थे, लेकिन उन्हें हमेशा यह चिंता सताती...
By Dec 9, 2025

साझा करें