‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
By
Dec 10, 2025
मेरठ के अब्दुल्लापुर में क्लीनिक चलाने वाली डॉ. शीबा खान ने 6 दिसंबर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो प्रसारित किया। इस वीडियो में बाबरी मस्जिद पर एक मुस्लिम नेता का भड़काऊ बयान था, और स्क्रीन पर ‘ब्लैक डे’ भी लिखा गया था।
यह पोस्ट एक मिनट आठ सेकेंड का था और इसके प्रसारित होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई हिंदू संगठनों ने इस पोस्ट को आपत्तिजनक मानते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद मवाना पुलिस ने महिला चिकित्सक को गांव अब्दुल्लापुर स्थित क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ माहौल खराब करने की रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि, शाम को उनका शांतिभंग में चालान किया गया और एसडीएम न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई।
अगली खबरें
