Dhurandhar फेम सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन ने खोला राज, बोले ‘सभी फैसले मैं ही लेता हूँ’
फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा अर्जुन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं सारा की नेचुरल एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इस बीच, सारा के पिता और एक्टर राज अर्जुन ने अपनी बेटी के करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
पिता ने लिया सारा के करियर का फैसला
एक खास बातचीत में राज अर्जुन ने बताया कि सारा के एक्टिंग करियर से जुड़े सभी फैसले वे ही लेते हैं। उन्होंने कहा, “एक्टिंग उसकी डीएनए में है और बचपन में मैंने ही उसे गाइड किया है। करीब 10 साल तक मैंने उसकी मदद की, लेकिन वह बहुत जल्दी ही ट्रेंड हो गई। बाद में मैंने देखा कि वह अपनी परफॉर्मेंस खुद संभाल सकती है। उसकी इनहेरेंट ब्यूटी है नेचुरल परफॉर्मेंस की। उसमें मैं ऑब्स्टेकल (बाधा) नहीं क्रिएट करता हूं। सारा के सारे डिसीजन मैं ही लेता हूं और आगे 5 साल तक मैं ही लूंगा।”
सारा अर्जुन का एक्टिंग बैकग्राउंड
सारा अर्जुन के लिए एक्टिंग की दुनिया नई नहीं है। फिल्मों में आने से पहले वह कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘404’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने तमिल सिनेमा में भी कदम रखा। इसके बाद वह कई तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में नजर आईं।
आगरा: पूर्व GST कमिश्नर का बेटा जेल में, नामचीन ज्वेलर्स से 19 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल
घने कोहरे से रेल यातायात बाधित, 27 ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
क्रिप्टोकरेंसी ठगी का भंडाफोड़: 26 फर्जी वेबसाइटों से हो रही थी धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला
जेवर एयरपोर्ट विस्थापितों की टाउनशिप बदहाल, कूड़े के ढेर से परेशान लोग | Jewar Airport
आगरा पुलिस स्टेशन में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, टूटे पैर: जांच जारी
कोहरे में फोरलेन निर्माण: कासगंज में NHAI के काम से बढ़ीं दुर्घटनाओं की आशंका, road safety पर सवाल
2026 राज्यसभा चुनाव: क्या 75 सीटों की जंग भारत की राजनीति को नया मोड़ देगी?
UP मतदाता सूची में सुधार का मौका: 26 दिसंबर तक कराएं ठीक, डाटा होगा लॉक
