CRPF के डिप्टी कमांडेंट ने 57 साल की उम्र में किया कमाल, 1000 KM की अल्ट्रा साइकिलिंग 49 घंटे में पूरी कर रचा इतिहास
सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सोहन सिंह रावत ने हाल ही में गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी रूट पर 1000 किमी की अल्ट्रा साइकिलिंग पूरी करके एक मिसाल कायम की है। 57 वर्ष की उम्र में, उन्होंने यह कठिन यात्रा मात्र 49 घंटे 45 मिनट में पूरी की।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले सोहन सिंह रावत वर्तमान में सीआरपीएफ डिब्रूगढ़ में तैनात हैं। उन्होंने यह अभियान गुवाहाटी रेंडोनियर्स और आडेक्स इंडिया रेंडोनियर्स के तत्वावधान में पूरा किया।
इस उपलब्धि के साथ, सोहन सिंह ने यह संदेश दिया कि “उम्र केवल मन का भ्रम है।” उन्होंने पहले भी 200, 300, 400 और 600 किमी की लगातार साइकिलिंग के रिकॉर्ड बनाए हैं।
अपने असाधारण प्रदर्शन के कारण, उन्हें दो बार साइकिलिंग का प्रतिष्ठित ‘सुपर रेंडोनियर’ का खिताब भी मिल चुका है। उनका यह साहसिक कार्य न केवल उनकी शारीरिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
