0

झारखंड में शीतलहर का कहर! गुमला का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, रांची में भी ठिठुरन बढ़ी

By Dec 10, 2025

झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कनकनी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, फिर भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ-साथ मध्य भागों (रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी) में कहीं-कहीं शीतलहर का असर देखने को मिला। गुमला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटों में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठिठुरन तेज हुई है, और यह उतार-चढ़ावढ़ाव अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की भी संभावना है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच

रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर रात 10 बजे खड़ी रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन को लोगों ने...
By Dec 10, 2025

कमीशन नहीं, मंदिर चाहिए: कांग्रेस विधायक का अनोखा ऐलान, विकास कार्य में जोड़ा धार्मिक रंग

राजनीति के गलियारों में जहां अक्सर कमीशन, ठेका और विवादों की चर्चाएं हावी रहती हैं, वहीं रविवार को जरीडीह प्रखंड मुख्यालय में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। यहां विकास योजनाओं के शिलान्यास के...
By Dec 10, 2025

गाय शेड घोटाला: लोहरदगा में बिचौलिए ने शौचालय बनाकर डकार लिए लाखों रुपये, लाभुक को नहीं पता योजना क्या है

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में मनरेगा के तहत बन रहे गाय शेड इस समय चर्चा में हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पशुपालन के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना था,...
By Dec 10, 2025

धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। 30 मार्च, 2026 से पहले चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां...
By Dec 10, 2025

सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज

झारखंड में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) निर्माण के पैसे को निजी खातों में रखने के आरोपित रांची के तत्कालीन जिला अभियंता केसी सिंह व अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज...
By Dec 10, 2025

झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को एक नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में झारखंड पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को...
By Dec 10, 2025

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला! सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी, पेसा एक्ट पर भी मुहर संभव

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस बैठक में जनजातीय समुदाय के लिए एक बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। सोहराय पर्व पर दो दिनों के...
By Dec 10, 2025

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, रातभर खुली ट्रेन बनी रैन बसेरा; RPF रही बेखबर

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक बना। रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर...
By Dec 10, 2025

साझा करें