आगरा में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट जारी
आगरा में शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में कोल्ड डे कंडीशन और अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी कोहरे का प्रभाव बने रहने की संभावना है। नए साल की शुरुआत में सुबह घना कोहरा छा सकता है, हालांकि दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है।
रविवार रात के बाद से ही शहर में कोहरे का असर देखा जा रहा है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। रातभर अधिक ठंड रहने से लोग ठिठुरते रहे। सोमवार सुबह भी कोहरा छाया रहा और ठंड का अहसास अधिक रहा। दोपहर एक बजे तक सूरज के दर्शन न होने से लोगों को कंपकंपी महसूस होती रही। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद, अधिकतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को राहत नहीं मिली।
सोमवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम अंतर होने के कारण गलन अधिक महसूस की गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार, मंगलवार को शहर में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। 31 दिसंबर को भी कोहरे का असर रहेगा, लेकिन तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है। इस कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है, खासकर दैनिक यात्रियों और किसानों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नए साल पर ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़, New Year मनाने के लिए खास इंतजाम
शादी.कॉम पर दोस्ती, डेट पर युवती से एक्टिवा और ज्वेलरी लेकर फरार युवक, Agra police ने दर्ज किया केस
यमुना में अवैध खनन पर SC की रोक के बावजूद कार्रवाई, आगरा में तीन ट्रैक्टर जब्त
नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनों के समय में बदलाव, रात 12 बजे से लागू होगा नया Time Table
Agra Metro का पहला अंडरग्राउंड ट्रायल शुरू, बिजलीघर से ISBT तक धीमी गति से चली मेट्रो
आगरा दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान; Agra traffic affected
आगरा में खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुआ की आशंका | Agra news
आगरा में नए साल पर रूट डायवर्जन, नो एंट्री पास निरस्त; ट्रैफिक हेल्पलाइन जारी
