T20 World Cup जीत पर UP में जश्न, सड़कों पर एक साथ मनी होली और दिवाली
भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता, जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल छा गया। लखनऊ से लेकर मेरठ, वाराणसी और बरेली तक, हर शहर में ‘इंडिया… इंडिया…’ के नारे गूंज उठे।
जीत की खुशी में लोग इस कदर डूबे थे कि सड़कों पर होली और दिवाली का नजारा एक साथ देखने को मिला। लखनऊ के 1090 चौराहे पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। मेरठ, बरेली और बदायूं में भी क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ढोल की थाप पर नाचते हुए लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज फिर आकाश तिरंगा हो गया। 145 करोड़ भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन है।”
भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने पूरे देश में उत्साह भर दिया, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दिखा।
विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए स्टेट PMG पोर्टल लॉन्च, अब तेज होंगी state projects
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, बैरी अकबरपुर में अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील (Kanpur KDA news)
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
कानपुर में बढ़ रहा Glaucoma का खतरा, IMA ने युवाओं को दी जांच कराने की सलाह
UP University Exam Fees: योगी सरकार का निर्देश, शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा शुल्क
खाड़ी संकट से UP Export पर गहरा असर, यूरोप-अफ्रीकी बाजारों पर टिकी उम्मीदें
किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया से दूरी बनाओ: CM Yogi ने बच्चों को दी सलाह, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एकेटीयू छात्रों के लिए राहत भरी खबर, पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ी; AKTU news
