लखनऊ में Book Exhibition का आगाज, कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व
लखनऊ के लोहिया विधि विश्वविद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई। विश्वविद्यालय के मधु लिमये पुस्तकालय ने रैपिड बुक सर्विस के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह ने पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान कुलपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों का अध्ययन केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इन्हें जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं और छात्रों को नियमित अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
प्रदर्शनी में देश के नामचीन प्रकाशक ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, टैक्समैन, लेक्सिस और ईस्टर्न बुक जैसे प्रकाशनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसमें विधि, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, संविधान, इतिहास और समसामयिक विषयों पर आधारित पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिंह, प्रो. डॉ. अतुल कुमार तिवारी, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. शकुंतला सहित कई अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
लखनऊ में सनसनीखेज Murder: मजदूर की ईंट से सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में सनसनीखेज Lucknow murder, मजदूर का ईंट से सिर कुचला
लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, Lucknow suicide news
लखनऊ न्यूज: चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर पलटा बैटरी रिक्शा
लखनऊ PNB Bank में 48 लाख के जेवर चोरी, वृद्ध ग्राहक को अफसरों ने दिया हैरान करने वाला जवाब
लखनऊ में रेलवे इलेक्ट्रीशियन ने की आत्महत्या, हजरतगंज इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के घर 1.5 करोड़ की चोरी, नौकर हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ: थार से स्टंट कर युवक ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग, वीडियो वायरल
