यूपी में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! 10 दिसंबर से शुरू होगा वितरण, जानें क्या-क्या मिलेगा
उत्तर प्रदेश में राशन कार्डधारकों को 10 से 28 दिसंबर तक राशन, चीनी व मक्का का वितरण किया जाएगा। मक्का की उपलब्धता न होने पर चावल का वितरण होगा। यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किया जाएगा।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हापुड़, औरैया, बहराइच, बलिया, बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कानपुर नगर, मीरजापुर, रामपुर, संभल व उन्नाव में अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किलों गेहूं, 16 किलो फोर्टिफाइड चावल व पांच किलोग्राम मक्का दिया जाएगा। मक्का की उपलब्धता न होने पर चावल का वितरण होगा।
बाकी जिलों में 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्तूबर से दिसंबर तक प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति के हिसाब से तीन किलो चीनी कुल 54 रुपये लेकर वितरित की जाएगी।
आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक राशन की दुकानों से किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को दो किलो गेहूं व तीन किलो फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जाएगा।
लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों
इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार
यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत
गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव
