रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: 114 Rafale jets खरीद को DPB की मंजूरी, फ्रांस के साथ जल्द होगा समझौता
भारतीय वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा खरीद बोर्ड (DPB) ने फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला देश की वायु रक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) के पास जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
भारतीय वायु सेना ने पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल विमानों की आवश्यकता संबंधी औपचारिक प्रस्ताव सौंपा था। यह सौदा अंतर-सरकारी समझौते (G-to-G) के तहत होगा, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। भारत और फ्रांस के बीच इस सौदे पर अगले महीने तक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल में भारत ने नौसेना के लिए 63 हजार करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद का समझौता किया था। इसमें 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान शामिल हैं, जिनकी आपूर्ति 2031 तक पूरी होने की संभावना है।
आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी रोबोट की खरीद
‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने ‘इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस’ (iDEX) के तहत एक महत्वपूर्ण खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सेना ने स्वदेशी एम्प्रेसा प्रा. लि. के साथ अग्निशमन रोबोट की खरीद का करार किया है। यह रोबोट मूल रूप से भारतीय नौसेना के लिए iDEX ढांचे के तहत विकसित किया गया था। यह अग्निशमन रोबोट एक ठोस और बहुउपयोगी मानव रहित ग्राउंड व्हीकल है, जो आग जैसी खतरनाक परिस्थितियों में सुरक्षित दूरी से कार्य कर सकता है। इससे आपात स्थितियों में जवानों की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
