चैत्र नवरात्र से पहले CM Yogi Adityanath ने UP की जनता को लिखी पाती, बेटियों को अवसर देने की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र से पहले प्रदेशवासियों को एक पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। इस पत्र में उन्होंने चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति के वंदन का महापर्व बताया और बेटियों को अवसर देने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति और नवचेतना का संचार करे। उन्होंने सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) की भी शुभकामनाएं दीं।
सीएम योगी ने अपने पत्र में 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश ने ‘संकल्प से सिद्धि’ की गौरवमयी यात्रा की है। 2017 से पहले के ‘उपद्रव कालखंड’ से उबरकर प्रदेश ने ‘उत्सव प्रदेश’ बनने की यात्रा पूरी की है। इस नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह नारी-शक्ति के वंदन का महापर्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वही समाज और प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बेटियों को उनके सपनों का आसमान दें और मातृशक्ति को सम्मान मिले।
सीएम योगी ने पत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति अभियान’, ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ और ‘महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना’ जैसे कदम सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 20 हजार स्टार्ट-अप्स में से आधे का नेतृत्व नारी-शक्ति द्वारा किया जाना भी एक बड़ी उपलब्धि है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लेना आवश्यक है।
Ramadan Iftar Time UP: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विपक्ष ने BJP पर लगाया ब्राह्मण अपमान का आरोप | UP Politics News
Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
UP Police Bharti: दारोगा परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP News: ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी का सख्त एक्शन, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
UP Police SI exam controversy: बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने योगी से की भर्ती बोर्ड पर कार्रवाई की मांग
UP SI Exam: ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, भर्ती बोर्ड ने मांगी माफी; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश
