दक्षिण भारत जाने वालों के लिए बुरी खबर! पटना-चर्लापल्ली समेत कई स्पेशल ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बताई वजह
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद और गोमो रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली दक्षिण भारत की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से पहले ही उन्हें रद करने की घोषणा हो गई है। रद होनेवाली ट्रेनों में रक्सौल-चर्लपल्ली, तिरुपति-रक्सौल, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल को छोड़ अन्य स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय अब तक नहीं हुआ है। चर्लपल्ली-रक्सौल 24 तो तिरुपति-रक्सौल स्पेशल 29 नवंबर को अंतिम फेरा लगा चुकी है। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल भी दो जनवरी तक ही चलेगी। इस बीच जनवरी व फरवरी में इन ट्रेनों के रद होने की घोषणा हो गई है।
दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह में तीसरी लाइन निर्माण तथा प्री-नान इंटरलाकिंग व नान इंटरलाकिंग के कारण 26 जनवरी से 22 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में ट्रेनें रद रहेंगी। 13 फरवरी को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 75 मिनट विलंब से रवाना होगी। ट्रेनें रद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी।
भारतीय सेना के वीर योद्धा और तकनीक के महारथी, मेजर जनरल शिव प्रकाश मिश्रा का निधन
धनबाद SNMMCH में MBBS की सीटें 250 करने की तैयारी, PG कोर्स भी होंगे शुरू; छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
एड्स का खतरा: धनबाद में हर साल 250 नए मरीज, 25% HIV रोगी टीबी के शिकार
धनबाद में विकास की नई राह: गोमो फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू
WBP कांस्टेबल परीक्षा पेपर लीक की साजिश का भंडाफोड़, धनबाद में 17 गिरफ्तार
धनबाद सदर अस्पताल में बड़ा बदलाव: 16 करोड़ से सौंदर्यीकरण, 150 बेड और डॉक्टरों की कमी होगी दूर
