सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, जानें लक्षण और उपाय
मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। इसमें छात्राओं ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। मुख्य वक्ता आरोग्य हॉस्पिटल की डॉ. वर्तिका ने इसके लक्षण, कारण व बचाव के बारे में बताया कि यह एचपीवी संक्रमण से होता है। इससे बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, वैक्सीनेशन व नियमित टेस्टिंग जरुरी है। वैक्सीनेशन 9 से 14 वर्ष की आयु में दो डोज तथा 14 से 45 वर्ष की आयु में तीन डोज जरुरी हैं। इसमें प्रबंध समिति सदस्य विजय प्रकाश अग्रवाल एवं अपूर्व अग्रवाल रहे।
प्राचार्या प्रो. अंजु बाला अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. स्मृति शर्मा ने एवं संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा व सोनम यादव ने किया। इसमें प्राध्यापिका डॉ. कल्पना वाजपेयी, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. मंजू दलाल, डॉ. पूजा राय, डॉ. सोमा दास, डॉ. मेनिका गुप्ता, डॉ. गरिमा, डॉ. सुषमा अग्रवाल, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. पल्लवी शुभ्रा, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. रिचा शर्मा, मधुमिता शर्मा, पूजा पालीवाल, खुशबू आचार्य, अंजु, वर्षा, परिधि, दामिनी आदि रहीं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
