बच्चों के लिए विशेष टीका उत्सव की घोषणा, छूटे हुए बच्चों को लगेगा टीका!
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह को ‘टीका उत्सव’ के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश जारी किए हैं कि पूरे माह जीरो डोज वाले बच्चों, पेंटावेलेंट-1, ओपीवी-1 और एमएमआर-1 टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए।
अप्रैल से अक्टूबर के दौरान पेंटावेलेंट-1 टीकाकरण 63 फीसदी, एमएमआर-1 और एमएमआर-2 मात्र 65 प्रतिशत ही हो पाया था, जिस पर चिंता व्यक्त की गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए दिसंबर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी, जो घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों का यूविन पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी।
टीकाकरण सत्रों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई जाएगी। यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक सत्र का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। इसके अतिरिक्त, महिला आरोग्य समिति और स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं को भी इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो सके।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
