यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
By
Dec 9, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य की जेलों में बंदियों को उनकी जाति के आधार पर कोई काम नहीं दिया जाएगा। यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद किया गया है, जिसमें कोर्ट ने पत्रकार सुकन्या शांता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जेलों में जाति-आधारित श्रम विभाजन को असंवैधानिक करार दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जेल मैनुअल में बदलाव किया जाए और दोषी या विचाराधीन कैदियों के रजिस्टरों से जाति का कॉलम हटाया जाए। इसके साथ ही, हाथ से मैला उठाने या सीवर तथा सेप्टिक टैंक की सफाई जैसे अमानवीय कार्यों की अनुमति न दी जाए। योगी कैबिनेट ने इस संशोधन को मंजूरी देकर एक प्रगतिशील सुधार की नींव रखी है।
अगली खबरें
