Aligarh Weather: अलीगढ़ में अब रातें भी होने लगी गर्म, 5 दिन में 2.4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
अलीगढ़ में अब दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और देर रात की हल्की ठंडक गायब हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी हो रही है।
पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो तापमान में लगातार इजाफा हुआ है। 1 मार्च को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था, जो 6 मार्च को बढ़कर 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस तरह, न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री से बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर ढककर निकल रहे हैं और पानी की बोतलें साथ रख रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। मार्च के दूसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि महीने के अंत तक पारा 38 डिग्री के आसपास जाने की संभावना है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और हल्के सूती कपड़ों का उपयोग करें।
Aligarh news: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, क्लिनिक सील कर कई को नोटिस
अलीगढ़ RTO ने बिना फिटनेस दौड़ रही School Bus समेत 20 वाहन किए सीज, बच्चों की सुरक्षा पर फोकस
Aligarh news: पशुओं का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा पशु चिकित्सा विभाग, NDLM योजना शुरू
अलीगढ़ में कंपाउंडर को गोली मारने के मामले में जांच तेज, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
