Aligarh news: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, क्लिनिक सील कर कई को नोटिस
अलीगढ़ जिले के गंगीरी कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक महिला की मौत के बाद की गई है, जिसकी मौत झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई थी।
गंगीरी कस्बे के चौराहे पर स्थित सत्यप्रकाश नामक झोलाछाप डॉक्टर के पास 50 वर्षीय महिला इलाज के लिए पहुंची थी। महिला को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के लगभग पांच मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
गुरुवार को एसीएमओ डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि डॉक्टर सत्यप्रकाश के पास इलाज से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल डॉक्टर के क्लिनिक को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के आसपास चल रही अन्य पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप डॉक्टरों को भी नोटिस जारी किए हैं। इन सभी से जवाब मांगा गया है और चेतावनी दी गई है कि अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलीगढ़ RTO ने बिना फिटनेस दौड़ रही School Bus समेत 20 वाहन किए सीज, बच्चों की सुरक्षा पर फोकस
Aligarh news: पशुओं का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा पशु चिकित्सा विभाग, NDLM योजना शुरू
अलीगढ़ में कंपाउंडर को गोली मारने के मामले में जांच तेज, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
Aligarh Weather: अलीगढ़ में अब रातें भी होने लगी गर्म, 5 दिन में 2.4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
