आगरा news: जीडी गोयंका अकादमी ने 87 रनों से जीता अंडर-12 क्रिकेट मैच
आगरा के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे स्व. इरशाद खान स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीडी गोयंका क्रिकेट अकादमी ने सीएई मथुरा को 87 रनों से पराजित कर दिया। जीडी गोयंका अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए।
टीम की ओर से पार्थ भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हार्दिक शर्मा ने 39 और रनवीर ने 21 रनों का योगदान दिया। सीएई मथुरा के लिए यशपाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि देव, कुश और शिवांग शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम 35.2 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए देव ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि अर्जुन वार्ष्णेय ने 19 रनों का योगदान दिया। जीडी गोयंका अकादमी के लिए धनंजय सिंह ने 3 और रोहित ने 2 विकेट लिए। पार्थ भारद्वाज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
अटलपुरम टाउनशिप: ADA को 283 भूखंडों के आवंटन से 204 करोड़ की आय, Agra news Agra
Agra Metro: ISBT स्टेशन का निर्माण तेज, बस यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
आगरा के कमला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ‘पंच परिवर्तन’ पर होगा फोकस
आगरा: श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम, भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग का आयोजन, दिखा भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा में 25 हजार मतदाताओं के नाम-पते में गड़बड़ी, सुधार के लिए नोटिस जारी; जानें क्या है Agra news
आगरा में सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 लाख की ठगी, Digital Arrest Scam का शिकार हुए पीड़ित
आगरा में बाइक चोर गैंग का खुलासा, 12 हजार में बेचते थे Bullet; तीन गिरफ्तार
