IGRS शिकायतों पर Agra DM का एक्शन, 12 अधिकारियों को नोटिस जारी
आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में शिकायतों के निस्तारण में हो रही लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस प्रणाली में दर्ज शिकायतों के समाधान में सुस्ती बरतने वाले चार उप जिलाधिकारी (SDM) सहित कुल 12 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही, उप निबंधक तहसील सदर का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने समीक्षा बैठक में असंतुष्ट प्रकरणों की रिपोर्ट तलब की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जवाब मांगा।
बैठक में समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सीएमओ, ग्राम्य विकास विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत और अधीक्षण अभियंता बिजली के अधिकारियों को तलब किया गया। विशेष रूप से बिजली विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को तलब कर जवाबदेही तय की गई। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
रैंकिंग प्रतिशत कम होने के कारण एसडीएम सदर सचिन राजूपत, एसडीएम बाह विनोद कुमार, एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा और एसडीएम किरावली अभिनव पाठक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एसडीएम खेरागढ़ और एत्मादपुर के कार्यों की सराहना की गई। डीएम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर भी जोर दिया।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम के जोनवार अधिकारी नामित किए गए हैं। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि नगर निगम के ताजगंज और छावनी परिषद क्षेत्र का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया है। हरीपर्वत जोन की एसीएम प्रथम, छत्ता जोन की एसीएम द्वितीय, लोहामंडी की एसीएम तृतीय, और सदर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र का कार्य एसडीएम सदर द्वारा देखा जाएगा। यह व्यवस्था आवेदनों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से की गई है।
आगरा: सरकारी बस में 18 यात्री बिना टिकट, कंडक्टर ने रोडवेज को लगाया लाखों का चूना – Agra bus ticket scam
आगरा में रायभा टोल प्लाजा मैनेजर पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज
Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
आगरा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, धूल जमी देखकर तोड़ा ताला और किया घर साफ
जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन नहीं, आगरा में 45 नई AVTM से मिनटों में होगा काम
Agra Metro का पहला कॉरिडोर नवंबर में होगा शुरू, 14 KM की दूरी 28 मिनट में होगी तय
आगरा में वाल्मीकि बरात रोकने पर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में निकले दूल्हा-दुल्हन के फेरे
