रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, रो-रोकर कहा- मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया!
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा में रही है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी से पहले रणबीर कई हीरोइनों के साथ रिलेशनशिप में रहे। इनमें से एक एक्ट्रेस के साथ उनका ब्रेकअप इतना लाइमलाइट में रहा कि अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से बात करने से बचते हैं।
हाल ही में एक जानी-मानी पत्रकार ने दावा किया है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पत्रकार पूजा सामंत ने जहरा जानी के साथ बातचीत में रिवील किया कि एक बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस का इंटरव्यू लेने गई थीं जो रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कटरीना कैफ थीं।
पूजा सामंत ने बताया, “जब हम कैटरीना का इंटरव्यू लेने YRF स्टूडियो गए, तो वह रो रही थीं, बहुत रो रही थीं। वह कह रही थीं कि मैंने गलती की है और मुझे जो काम नहीं मिला, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। वह रो रही थी और हमें बता रही थी कि उन्हें उनसे प्यार हो गया था और फिर चीजें ठीक नहीं हुईं और अब हम साथ नहीं हैं। लेकिन उनकी वजह से मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया।”
पूजा सामंत ने आगे कहा, “उन्हें लगा होगा कि रणबीर से शादी के बाद वह कपूर परिवार की सदस्य बन जाएंगी और उन्हें लगा होगा कि वे अपनी बहुओं को फिल्मों में काम नहीं करने देते थे, कम से कम तब तो ऐसा ही था, अब चीजें बदल गई हैं। उन्होंने बहुत सारी फिल्में छोड़ दीं। वह बहुत निराश थीं।”
बता दें कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद कटरीना कैफ डिप्रेशन में चली गई थीं। फिलहाल, वह विक्की कौशल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। उनका एक बेटा भी है। वहीं, रणबीर ने आलिया से शादी की जिनसे उन्हें एक बेटी है।
