0

‘O Romeo’ से पहले शाहिद कपूर का बड़ा खुलासा: ‘हर कलाकार के भीतर होता है गहरा डर’

By Dec 10, 2025

हर बार कुछ नया करने की कोशिश को लेकर शाहिद कपूर कहते हैं- ‘अगर आप कोई काम करने जा रहे हैं मगर उसको लेकर आपके अंदर कोई घबराहट या उत्साह नहीं है या अगर आप ऐसी जगह में कदम रख रहे हैं, जहां आप पहले कभी नहीं गए तो आप ठहर जाते हैं।

एक अभिनेता या कलाकार होने का सबसे बड़ा आशीर्वाद यही है कि जितनी जरूरत अनुशासन और सीखने की होती है, उतनी ही स्वतंत्रता कुछ नया रचने, बहने, उड़ने, दिशा बदलने और जोखिम लेने की भी होती है। मेरे लिए अभिनेता होने का यही सबसे खूबसूरत हिस्सा है। अगर आप इसे एक्सप्लोर नहीं करते, तो आप उस सबसे बड़े मजे और रोमांच को मिस कर रहे हैं, जो यह पेशा दे सकता है।’

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाहिद कपूर ने कहा कि हर कलाकार के भीतर एक गहरा डर मौजूद होता है। इस बारे में वे स्पष्ट करते हैं, ‘आपको लगता है कि आप तैयार हैं, लेकिन जैसे ही आप मंच पर आते हैं और सैकड़ों लोगों की निगाहें आप पर होती हैं, तब समझ नहीं आता कि वे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। इस डर के बावजूद कलाकार को आगे बढ़कर खुद पर भरोसा करना पड़ता है।

उसे खुद को असफल होने की अनुमति देनी होती है, नाजुक पड़ने देना होता है, गलत समझे जाने की गुंजाइश रखनी होती है। कभी-कभी तो पब्लिक के सामने अपनी गलती पर शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। यह सफर केवल एक-आधे पलों का नहीं है। यह एक लंबी यात्रा है। एक कलाकार लगातार एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक बढ़ता है। जब कोई दो दशक तक काम कर लेता है, तब जाकर लोग समझ पाते हैं कि वह कलाकार क्यों उन फैसलों को ले रहा था।’

शाहिद मानते हैं कि हर बार चयन पूरी तरह आपके हाथ में नहीं होते। वह कहते हैं कि ‘जिंदगी वास्तव में एक यात्रा है। इंसान वही बनता है, जो उसे बनना होता है और जैसा उसके साथ घटित होता है।’ यह अनादर होगा हर कलाकार कोई खास किरदार निभाने की इच्छा रखता है। इस संदर्भ में शाहिद बताते हैं, …

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IVF फ्रॉड केस: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को आईवीएफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद यह कार्रवाई...
By Dec 10, 2025

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: आज होगा विनर का ऐलान, जानें कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले, यहां मिलेगी हर अपडेट

साढ़े तीन महीने बाद वह समय आ गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से था। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन से सितारे देंगे...
By Dec 10, 2025

धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज सुनकर भावुक हुए श्रीराम राघवन, ‘इक्कीस’ से पहले कही थी ये बात

श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म बॉलीवुड प्रशंसकों के लिए एक भावुक पल साबित होने वाली है क्योंकि इसके जरिए वो आखिरी बार दिग्गज अभिनेता...
By Dec 10, 2025

कटरीना कैफ के घर आया नया मेहमान, विक्की कौशल ने बेबी ब्वॉय के लिए खरीदा 3.5 करोड़ का तोहफा!

बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी जिंदगी के नए फेज का आनंद ले रहे हैं। पिछले महीने ही दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। 7...
By Dec 10, 2025

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, रो-रोकर कहा- मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा में रही है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी से पहले रणबीर कई हीरोइनों के साथ रिलेशनशिप में रहे। इनमें से एक एक्ट्रेस के...
By Dec 10, 2025

अजीत अगरकर की कुल संपत्ति: चीफ सेलेक्टर की सैलरी, आलीशान घर और लग्जरी कारें, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आज यानी 4 दिसंबर 2025 को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे अगरकर भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने...
By Dec 10, 2025

रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड हुआ गाना, सिगरेट के पैकेट पर दी थाप…ऐसे बना लता मंगेशकर का पहला सुपरहिट गीत

हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज से दशकों तक लोगों का दिल जीतने वाली लता मंगेशकर उन महान गायिकाओं में से हैं, जिनके जितना मुकाम हासिल करना शायद किसी सिंगर के लिए बहुत मुश्किल है। लता...
By Dec 10, 2025

साझा करें